मधुबनी, फरवरी 16 -- झंझारपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बेलारही गांव स्थित 182 वर्ष पुराने महादेव मठ से रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकली। साथ ही दो दिवसीय शिव महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन नगर अध्यक्ष बबीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। दीप प्रज्वलन के मौके पर समाज सेवी बबलू शर्मा, पार्षद सिंघेश्वर राय, राजकुमार मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की 251 कन्याएं शामिल हुईं। शोभायात्रा पूरे वार्ड का भ्रमण करते हुए रामजानकी मंदिर पोखर पहुंची, जहां से जल ग्रहण कर पुन: महादेव मठ परिसर में कलश स्थापना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना संपन्न कराई गई। नगर अध्यक्ष व वार्ड पार्षद भी शोभायात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.