गया, फरवरी 19 -- शहर के एसएसपी कार्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य कैंप लगया गया। इस दौरान कार्यालय में रहे पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी और उन्हें फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा भी खिलायी गयी। इस मौके पर एसएसपी सुशील कुमार व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक भी मौजूद रहे। डॉ. एमई हक ने बताया कि इस दौरान 181 पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच की गयी, जिसमें 23 बीपी और 18 शुगर के मरीज मिले। साथ ही 174 पुलिसकर्मियों को फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करायी गयी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह हैं सुरक्षित पुलिसकर्मियों को फाइलेरियारोधी दवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि हाथीपांव जैसे गंभीर व अपंग बना देने वाले रोग पर चर्चा की। कहा कि हाथीपांव को जड़ से उखाड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगातार पांच सालों तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.