फिरोजाबाद, फरवरी 24 -- ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकत्रियों एवं संगिनी ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में आशा एवं संगिनी के शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि आशा कार्यकत्री को निश्चित मानदेय देने से उनका शोषण रुकेगा तथा विभागीय स्तर पर होने वाली वित्तीय अनियमितता भी। प्रदेश अध्यक्ष किरन कुमारी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर पहुंची आशा एवं संगिनी ने कहा कि आशा एवं संगिनियों से स्वास्थ्य सेवाओं के साथ डाटा ऑपरेटर की तरह कठिन तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं। ई कवच पोर्टल पर सर्वे, गैर संचारी रोगों की फीडिंग, आयुष्मान कार्ड बनवाने सहति दस्तक अभियान की ऑनलाइन रिपोर्टिंग कराई जा रही है तथा इसके बदले कोई निश्चित पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। आशा को 18000 एवं संगनी को 24000 रु...