पाकुड़, दिसम्बर 27 -- पाकुड़। जिले में धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। विगत 10 दिनों के अंदर जिले में शुरू किए गए 19 केंद्रों में से अब तक 180 किसानों ने 10397.73 क्विंटल धान बेचे हैं। इन 19 केंद्रों में धान विक्रय के लिए कुल 8245 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। अब तक कितने किसानों को भुगतान हुआ इसके बारे में विभागीय कर्मी बताने में कतरा रहे हैं, परंतु सूत्रों की मानें तो अब तक महज 50 फीसदी किसानों को ही भुगतान हो पाया है। 50 फीसदी किसानों को भुगतान होना अभी बाकी है। किसनों ने बताया कि यहां धान का समर्थन मूल्य अच्छा है लेकिन अगर भुगतान तीन चार दिनों में भी कर दिया जाता तो काफी बेहतर होता। किसानों ने बताया कि वर्तमान में धान की कीमत खाते में आने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जाता है। बावजूद हमें आढ़तियों के मुकाबले धान की अ...