संतकबीरनगर, दिसम्बर 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत कुसमैनी में शिकायत पर हुई जांच में 18.96 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। मामले में प्रधान और दो तत्कालीन सचिव दोषी पाए गए हैं। डीएम ने प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक पॉवर को सीज कर दिया है। जबकि दोनों दोषी तत्कालीन सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ प्रधान के दायित्वों के निर्वहन के लिए ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्यों की सूची उपलब्ध कराए जाने का बीडीओ सेमिरयावां को निर्देशित किया है। विकास खंड सेमरियावां के कुसमैनी निवासी योगेंद्र चौधरी पुत्र रामफेर चौधरी ने डीएम को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत कुसमैनी में कराए गए विकास कार्यो में अनियमितता की शिकायत की थी। डीएम ने 15 जुलाई 2025 को जिला समाज कल्याण अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.