जौनपुर, फरवरी 15 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-भदोही मार्ग पर रामपुर बाजार से होकर गोधना जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। अभी यह सड़क पांच मीटर है, इसे सात मीटर किया जाएगा। यानी सड़क पर आवागमन अब पहले से ज्यादा बेहतर होगा। जाम नहीं लगेगा। इसके लिए शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 18.12 करोड़ रुपये से बनने वाली इस सड़क के लिए पहली किस्त के रूप में इस वित्तीय वर्ष के लिए 1.77 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। भदोही जिले से सटे रामपुर, मड़ियाहूं इलाके के लाखों लोगों का आवागमन प्रतिदिन इस मार्ग से होता है। इस रूट पर एकदर्जन स्कूल, अस्पताल संचालित होते हैं। काफी लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण की मांग हो रही थी। 12.4 किलोमीटर की इस सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। शासन से शनिवार को जारी पत्र के अनुसार, रामपु...