मधुबनी, अगस्त 3 -- हरलाखी,एक संवाददाता। बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ऐक्टु के राज्यव्यापी आवाहन के तहत हरलाखी प्रखंड के रसोईया संघ ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित दीन दयाल 2 उच्च विद्यालय के मैदान में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष इंद्र कुमार मंडल ने किया।। जहां बैठक के उपरांत रसोईया संघ ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की। रसोइया संघ का कहना है कि हमलोगों को 12 माह की जगह 10 माह का ही मानदेय मिल रहा है। सरकार ने जो मानदेय बढ़ाया है वह काफी नहीं है। हमलोगों का मानदेय 18 हज़ार होना चाहिए। इसके लिए हमलोग आंदोलन शुरु करेंगे। हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो संघ द्वारा विद्यालय में मध्यान भोजन बनाने का कार्य बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरु कर दिया जाएगा। रसोइयों की मांगों में केन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.