प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- माघ मेला से पहले शहर में पुस्तकों का महाकुम्भ लगेगा। फोर्सवन बुक्स और बुकवाला की ओर से इस बार 5वां प्रयागराज पुस्तक मेला कटरा स्थित द पाम्स गार्डन, रायल गार्डन में 18 दिसंबर से शुरू होगा। 11 दिवसीय पुस्तक मेले की थीम विजन-2047, विकसित भारत, विकसित प्रदेश है। पुस्तक मेला के संयोजक मनोज सिंह चंदेल ने गुरुवार को प्रेस क्लब मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले में देश के लगभग 31 प्रतिष्ठित प्रकाशकों के स्टाल लगाए जाएंगे। प्रकाशकों में लोकभारती, राजकमल, सस्ता साहित्य और साहित्य भंडार प्रमुख हैं। सह-संयोजक मनीष गर्ग ने कहा कि स्थानीय लेखकों की पुस्तकों को प्रदर्शित करने के लिए नि:शुल्क स्टाल उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले के सांस्कृतिक मंच पर पुस्तक विमोचन, लेखकों से संवाद, कवि सम्मेलन और साहित्यिक गोष्ठियां...