मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नए साल में दक्षिण भारत के तीथ्र स्थलों के भ्रमण को लेकर आईआरसीटीसी ने विशेष पैकेज लाया है। 14 रात और 15 दिन की यात्रा में तिरुपति से लेकर पुरी तक ट्रेन से भ्रमण कराएगा। 18 जनवरी को इसके लिए विशेष ट्रेन बेतिया से चलेगी। वह रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटालिपुत्र, पटना, बख्तियारपुर होते हुए दक्षिण भारत में दो धामों की यात्रा कराएगी। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे पहुंचेगी और 2:30 बजे रवाना हो जाएगी। 20 जनवरी को पहले दिन तिरुपति स्थित बालाजी और पद्मावती मंदिर में दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद रामेश्वरम स्थित रामनाथस्वामी ज्योर्तिलिंग, मदुरई में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में कन्याकुमारी मंदिर व विवेकानंद रॉक, तिरुवंनतपुरम में पद्यनाभस्वामी मंदिर, ...