बागेश्वर, फरवरी 7 -- बागेश्वर। 18 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त मोर्चा एक बार फिर मुखर हो गया है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्मय से शासन को ज्ञापन भी भेजा। मोर्चा के बैनर तले कर्मचारी शनिवार को विकास भवन परिसर में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नत वेतनमान, 10, 16 तथा 26 वर्ष की सेवाकाल में देने की मांग की। गोल्डन कार्ड के अंतर्गत ओपीडी को शामिल करने तथा व्याप्त कमियों को दूर करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.