रुद्रपुर, फरवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 18 सूत्रीय मुद्दों को उठाते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद लामबंद हो गया है। जिसको लेकर परिषद के पदाधिकारियों ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। बाद में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। वहीं पदाधिकारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान परिषद जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले लंबे समय से कर्मचारी एसीपी पदोन्नत वेतनमान देने, गोल्डन कार्ड की सुविधा को बेहतर बनाने, सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करते हुए रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पदोन्नति शर्त को शीघ्र हटाने, वाहन भत्ता संशोधन कर मंत्रिमंडल के सामने पेश करने, सामंजस्य बनाकर पुनर्गठन व सेवा नियमावली को लागू करने, पंजाब-राजस्थान की तर्ज पर पुरानी प...