मुरादाबाद, मार्च 8 -- अट्ठारह साल से फरार चल रहे आतंकी को एटीएस और कटघर पुलिस ने सुरनकोट पुंछ निवासी उल्फत हुसैन उर्स सैफुल इस्लाम उर्फ अफजल को गिफ्तार किया। 2001 में कटघर से पकड़े गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकियों का साथी है आरोपी अफजल। 2001 में आरोपी को पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था, उसके बाद जमानत पर आने के बाद से फरार हो गया था। मुरादाबाद की कोर्ट ने उसे फरार घोषित कर स्थाई गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। वहीं ने एसएसपी ने इस आतंकी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.