मुंगेर, दिसम्बर 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। करीब 18 साल बाद एक बार फिर से जब पूर्व रेलवे कोलकाता के जीएम का आगमन मॉडल रेलवे रामपुर कॉलोनी हुआ, तो कॉलोनीवासियों को उम्मीद जग गयी। उन्हें अपना दर्द बताने और सुविधा व सुरक्षा की गुहार लगाने का अवसर मिला। और कॉलोनी की महिलाएं व नौजवानों ने जीएम का घेराव किया। तथा कॉलोनी चहारदीवारी करने, सुरक्षा के लिए रेल पुलिस की गश्ती करने और साफ सफाई सहित अवैध रूप से कब्जेधारियों को रेलवे की जमीन से हटाने की गुहार लगायी गयी। रविवार की सुबह कॉलोनीवासियों सहित नप पार्षद मुकेश शर्मा के विशेष अनुरोध पर कॉलोनी का निरीक्षण का आमंत्रण जीएम मिलिंद देवऊस्कर को दिया गया। जीएम ने सहज स्वीकार किया। सुबह 7 बजे से जहां जेसीबी मशीनें कॉलोनी की जमीनों को समतल करने में जुट गयी। वहीं रेलवे अधिकारी व सफाई कर्मियों ने भी कॉलोन...