नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- मुंबई के आयुष म्हात्रे ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में विदर्भ के खिलाफ 49 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका। यह उनकी टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी थी। आयुष म्हात्रे इसी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट - फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 - में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष म्हात्रे से पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज था, उन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में म्हात्रे 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत हासिल की। यह भी पढ़ें- कोहली के लिए इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.