जहानाबाद, मई 14 -- अरवल , निज प्रतिनिधि। कुर्था विधानसभा क्षेत्र के करपी प्रखंड के 99 मतदान केंद्र के बीएलओ को उच्च विद्यालय उमैराबाद में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को डीएम कुमार गौरव ने संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा यह जिम्मेवारी दी गई है, जिसमें दंडित करने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में बीएलओ का अहम भूमिका है। ऐसे में भौतिक सत्यापन के दौरान बारीकी से ध्यान देने की जरूरत है ताकि वास्तविक मतदाता का नाम मतदाता सूची में छूट नहीं तथा मरे हुए मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं रहे। यानी कि मृतक का नाम विलोपित करने के लिए प्रक्रिया के तहत प्रपत्र भरे। उन्होंने कहा की 1 अप्रैल को जिस युवा की उम्र 18 वर्ष पूरा हो जाता है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रपत्र 6 भरवा कर आवेदन लें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.