अररिया, मार्च 21 -- तीन दिवसीय भारत-नेपाल साहित्य महोत्सव में करेंगे शिरकत जोगबनी के रास्ते सभी साहित्यकार व कवि हुए रवाना जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उत्तरप्रदेश के मथुरा वृंदावन में होने जा रहे तीन दिवसीय भारत-नेपाल साहित्य महोत्सव में शिरकत करने नेपाल से 18 सदस्यीय नेपाली साहित्यकार व कवियों का जत्था जोगबनी के रास्ते बुधवार शाम रवाना हुए। जत्था का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार सह अभिभावक संघ कोशी प्रदेश नेपाल के अध्यक्ष डॉ. देवी पंथी ने बताया कि नेपाल के विराटनगर, काठमांडू, झापा, उदयपुर, भक्तपुर से 18 साहित्यकार व कवियों की टीम मथुरा के वृंदावन के लिए निकले हैं। वृंदावन के गीता शोध संस्थान सह रासलीला अकादमी सभा हॉल में आयोजित भारत-नेपाल साहित्य महोत्सव सह लिटरेचर फेस्टिवल में हम सभी शामिल होंगे। इसमें कई महिला सदस्य भी शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.