रायबरेली, जुलाई 5 -- लालगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तत्वावधान में कस्बे के एक होटील में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। नगर अध्यक्ष और जिला प्रभारी विवेक शर्मा ने कहा कि उद्योग व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य और नगर प्रभारी अनिल गुप्ता अपने 18 साथियों के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की सदस्यता ग्रहण की। अनिल गुप्ता व उनके साथियों के आने से संगठन और मजबूत होगा। उद्योग व्यापार मंडल के नगर प्रभारी अनिल गुप्ता ने कहा कि उन्होंने उद्योग व्यापार मंडल संगठन से इस्तीफा दिया है और अब वे उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल संगठन की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं। लालगंज क्षेत्र के व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। नए संगठन में एक सक्रिय भूमिका निभाएंगे और व्यापारिक समुदाय के हितों की रक्षा करेंगे। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.