गढ़वा, जुलाई 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बुधवार को उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार समाहरणालय गेट के सामने जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान लोगों व कर्मियों को बताया गया कि चालक हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना काफी खतरनाक हो सकता है। उन्होंने ऐसी गलती नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल, हेड फोन, इयर बड्स का उपयोग नहीं करने की अपील लोगों से की। उन्होंने कहा कि चालकों को यातायात नियम का पालन कर सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु बाइक से हो रही है और सबसे अधिक दुर्घटना के शिकार लोग बाइक चलाने वाले ही हैं। उससे पता चलता है कि शहरी क्षेत्र में निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार, लापरवाही, अल्कोहल सेवन कर वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.