अमरोहा, जनवरी 28 -- हसनपुर। सैद नगली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के कबीर नगर निवासी मोहम्मद फैज आलम सिद्दीकी पुत्र फैजान को गिरफ्तार किया है। सैद नगली थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि वर्ष 2006 में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे अदालत में पेश किया गया था, जहां से जेल भेज दिया गया था। जेल से जमानत पर छूटने के करीब 2 वर्ष बाद वह फरार हो गया। वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। उसके खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किया था। काफी तलाश के बाद पुलिस ने फैजान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फैजान ने बताया है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना ठिकाना बदलता रहता था। जिसके चलते पुलिस उस तक नहीं पहुंच सकी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से पुलिस 18 साल बाद उसे गिरफ्तार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.