अलीगढ़, जनवरी 8 -- खैर, संवाददाता। कस्बा स्थित खुशीराम महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 SIR के प्रथम प्रकाशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को देश के लोकतांत्रिक प्रणाली में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम शिशिर कुमार सिंह ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने का सबसे बड़ा दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि जो भी युवा एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे तत्काल संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म भरें, ताकि समय से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो सके और वे आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्र...