फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 27 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज के आरपी डिग्री कालेज में सड़क सुरक्षा विषय पर कार्यशाला हुई। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने कार्यशाला में कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी करने से पहले किसी प्रकार का वाहन न चलाएं। सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनायें लापरवाही की वजह से बढ़ रही हैं। किसी भी स्थिति में यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न करें। वाहन के प्रपत्र पूरे रखें और नशे की स्थिति में वाहन न चलायें। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करे और गति पर नियंत्रण रखें। क्षेत्राधिकारी यातायात ने कहा कि किसी किशोर के मोटर वाहन अपराध में पकड़े जाने पर किशोर के संरक्षक को दंडित किया जायेगा। इसमें संरक्षक को तीन वर्ष का कारावास और 25 हजार का जुर्माना भी किया जा सकता है। इस दौरान डॉ.आलोक बिहारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.