पाकुड़, दिसम्बर 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में रविवार को सुबह 5 बजे एक 18 वर्षीय महिला सफीना बीबी ने दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा, एसआई दीपक कुमार, पुरुषोत्तम नागौरी तथा एएसआई रविंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए थाना ले आए। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया से पता चलता है कि आत्महत्या का मामला सामने आ रही है। अभी फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा। एक साल पहले हुई थी लव मैरिज से शादी : ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले से अफजल अंसारी...