किशनगंज, दिसम्बर 22 -- पौआखाली, एक संवाददाता शनिवार देर शाम सुखानी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बिलायतीबाड़ी में छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ मोहम्मद इब्राहिम को गिरफ्तार किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सुखानी थानाप्रभारी मनु कुमारी ने बताया कि सुखानी थाना क्षेत्र के विलायतिबारी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सुखानी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...