बक्सर, अक्टूबर 9 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के नालबंद टोली से पुलिस ने 18 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई। पूछताछ के बाद दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से शराब की खेप आ रही है। जो शहर के बस स्टैंड होते हुए जा रही है। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने नालंबद टोली के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दिखायी दिया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर आ रहे है। एक युवक के पीठ पर बैग है। पुलिस को शक हुआ। इसके बाद बाइक रूकने का इशारा किया गया। लेकिन, वह भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों में एक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हुकहां गांव निवासी सोनू यादव है वहीं दूसरा तुरूकपुरवा गांव निवासी हैदर खां है।...