कटिहार, दिसम्बर 13 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डंडखोरा में परिवार नियोजन शिविर आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन शिविर आयोजन करना एक महत्वपूर्ण कदम है। जो लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में मदद करता है। यह बंध्याकरण ऑपरेशन महिलाओं के लिए किया जा सकता है। और इसका मुख्य उद्देश्य गर्भधारण को रोकना होता है। साथ ही बंध्याकरण ऑपरेशन होने से परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण में मदद करता है। एएनएम एवं आशा कर्मियों के द्वारा क्षेत्र में लोगों को परिवार नियोजन और परामर्श के बारे में जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 18 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गय...