रांची, फरवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे व पार्टी समर्थित प्रत्याशियों का विरोध कर रहे 18 प्रदेश स्तरीय नेताओं को भाजपा प्रदेश स्तर से शोकॉज भेजा गया है। वहीं जिलों में भी वैसे लोगों को शोकॉज किया गया है, जो जिला कमेटी या मंडलों से जुड़े रहे हैं। पार्टी के द्वारा सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर पार्टी संबंधित नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी। जिन लोगों को पार्टी ने नोटिस जारी किया है, उनमें पूर्व विधायक व धनबाद से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे संजीव सिंह, भृगुनाथ भगत, पूर्व महानगर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, डाल्टेनगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व गढ़वा के पूर्व जिलाध्यक्ष अलखनाथ पां...