सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- डुमरी कटसरी। विभागीय निर्देश के आलोक में बिजली बिल संग्रह सह डिशकनेक्शन अभियान लगातार जारी है। विद्युत उप केन्द्र नयागांव द्वारा लगातार चौथे दिन बुधवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 18 बकायेदार उपभोक्ताओ के घरों का लाईन डिस्कनेक्ट किया गया। जिसमें फुलकाहां पंचायत के छह, जहांगीरपुर के चार तथा नयागांव के आठ उपभोक्ता शामिल हैं। जेई चन्द्रकांत कुमार ने कहा कि एक वर्ष से अधिक समय से बिल भुगतान लंबित रखने वाले एवं पांच हजार से अधिक के बिल वाले उपभोक्ताओ का लाईन डिस्कनेक्ट किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...