फतेहपुर, जनवरी 1 -- फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल पहले ही जारी किया था। 18 फरवरी से होने वाली परीक्षा के लिए जिले में इस बार 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अनंतिम सूची में पहले 109 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित थे। आपत्तियां निस्तारण के बाद आठ नए केन्दों को जोड़ा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन सॉफ्टवेयर द्वारा चयनित परीक्षा केंद्रों की प्रस्तावित सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद आपत्तियां मांगी गई थी। प्राप्त 123 आपत्तियों का निस्तारण होने का बाद बोर्ड ने मंगलवार को केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी। जारी सूची के मुताबिक 117 केंद्रों में इस बार बोर्ड परीक्षा होगी। सूची में विद्यालय छात्र आवंटन सहित पोर्टल पर उपलब्ध है। बता दें कि इस बार परीक्षार्थियों की संख...