हल्द्वानी, फरवरी 14 -- लालकुआं, संवाददाता। बिंदुखत्ता राजस्व गांव की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर 18 फरवरी को प्रस्तावित रैली को भव्य बनाने के लिए बिंदुखत्ता संघर्ष समिति ने बैठक की। रैली को सफल बनाने की अपील की गई। यहां संघर्ष समिति के कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, सूबेदार मेजर कुंदन सिंह मेहता, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, पुष्कर सिंह दानू, नवीन पपोला, अर्जुन नाथ गोस्वामी, भुवन चंद्र जोशी, श्याम सिंह रावत, हरीश बिसौती, गुरदयाल सिंह मेहरा, प्रमोद कालोनी, कुंदन सिंह चुफाल, रमेश कुमार, राजपाल, भरत नेगी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...