भागलपुर, अगस्त 7 -- लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक बगीचे से मंगलवार की देर रात 18 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवक बगीचे में बैठकर ब्राउन शुगर की बिक्री और पीने की तैयारी कर रहे थे। दोनों युवक की पहचान लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी मो. इस्लाम एवं तहवलपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। लोदीपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर घनश्याम कुमार ने कहा कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.