बलरामपुर, फरवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में मानसून के दौरान पहाड़ी नालों से होने वाली जलभराव, कटान और आवागमन बाधित होने की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी के निर्देशन में जिले के 18 प्रमुख पहाड़ी नालों की सिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा, ताकि वर्षा के समय किसी भी गांव या सड़क पर जलप्रवाह का दुष्प्रभाव न पड़े। विकास खंड हरैया सतघरवा के ग्राम बनघुसरी के पास बहने वाला हेंगहा पहाड़ी नाला इस योजना में प्राथमिकता पर रखा गया है। यहां लंबे समय से जमी सिल्ट के कारण मुख्य धारा में रुकावट और स्पिल की स्थिति बन गई थी। जिसके चलते पहरुय्या, बनघुसरी सहित आसपास के गांवों में कटान और जल प्लावन की समस्या सामने आ रही थी। प्रशासन का दावा है कि सिल्ट हटने के बाद जलधारा सुचारु होगी और ग्रामीणों को र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.