बदायूं, अप्रैल 23 -- निकायों में अवैध होर्डिंग व बैनर के साथ यूनिक पोल हटाने का अभियान चल रहा है। नगरीय निकायों एवं प्रशासन की ओर से पिछले तीन दिन से चल रहे अभियान ने हड़कंप मचा दिया है। प्रशासन के अभियान से दुकानदार और प्रचार करने वाली कंपनियां परेशान हो गई हैं। मंगलवार को अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा है। मंगलवार को बदायूं नगर पालिका में सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सिंह पाल तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने छापामार अभियान चलाया है। जिसमें चौराहों, गलियों मार्गों से होर्डिंग हटवाने के साथ जब्त करा लिये हैं। बदायूं नगर पालिका सहित 21 निकायों में अभियान चलाया गया। इसके बाद 18 निकायों में टीम ने छोटे होर्डिंग 221 तथा बड़े 76 एवं चार यूनिकपोल सहित कुल 301 अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं। वहीं सभी को निर्देश दिये गये हैं कि अवैध होड्रिंग हटाकर जब्त कि...