बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक 18 दिसंबर को होगी। अध्यक्ष तनुजा कुमारी के दिये प्रस्ताव पर यह बैठक बुलायी गयी है। आठ दिसंबर को डीडीसी को पत्र जारी कर बोर्ड की बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया था। इसमें 30 एजेंडे को रखा गया है। जिला परिषद् की भूमि की दस्तावेज को डीजीटाईजेशन करना, जमीन की संरक्षण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना, हिलसा में अतिक्रमण से खाली करायी गयी भूमि पर दुकान बनाना, जिला परिषद् की भूमि को अन्य विभाग को नहीं दिए जाने, मुख्य प्रशासनिक भवन का भुगतान, कार्यालय को मुख्य प्रशासनिक भवन में स्थांतरित करने समेत अन्य एजेंडों पर चर्चा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...