संभल, जुलाई 3 -- जनपद में मक्का की सरकारी खरीद के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं लेकिन 18 दिन बीत जाने के बाद भी मक्का की सरकारी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। सभी केंद्रों पर कर्मचारी दिनभर मौजूद रह रहे हैं लेकिन वह मक्का खरीद की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे हैं। खास बात यह है कि संभल मंडी में सबसे अधिक मक्का पहुंच रही है लेकिन केंद्र पर खरीद शुरू नहीं हो पाई है। असमोली केंद्र पर भी मक्का खरीद का काम शुरू नहीं हुआ है। हिन्दुस्तान के बोले संभल अभियान का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन ने मक्का की सरकारी खरीद के लिए जिले में छह केंद्र स्थापित किए और 15 जून से मक्का की सरकारी खरीद एमएसपी पर करने के निर्देश दिए, लेकिन खरीद का कार्य शुरू हुए 18 दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी मक्का की सरकारी खरीद रफ्तार पकड़ना तो दूर तीन केंद्रों पर खरीद भी शुरू नहीं हो पाई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.