सहारनपुर, जनवरी 16 -- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के समस्त 3018 बीएलओ द्वारा अपने बूथ पर उपस्थित होकर संबंधित आलेख्य निर्वाचक नामावली को पुनः दिनांक 18 जनवरी 2026 दिन रविवार को मतदाताओं को पढकर सुनाया जाएगा। एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए 6 फरवरी तक बूथ लेवल अधिकारियों व पदाभिहित अधिकारियों द्वारा दावे और आपत्तियां प्राप्त की जा रही है। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आयोग द्वारा 4 विशेष अभियान की तिथियां 17 जनवरी, 18 जनवरी, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी निर्धारित की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.