हापुड़, दिसम्बर 16 -- हापुड़। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की आगामी 18 जनवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के लिए रविवार को शास्त्री नगर स्थित धर्मेंद्र बंसल के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर, सर्वपितृ दोष निवारण यज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजन का निर्णय लिया गया। महासभा अध्यक्ष पंडित केसी पांडेय ने बताया कि 18 जनवरी को होने वाले समस्त कार्यक्रम को चार भागों में सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक के समय में रखा गया है। जिसमें सुबह 10 बजे से 2 बजे तक प्रसिद्ध ज्योतिषीगणों द्वारा निशुल्क परामर्श, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक योग्य विद्वान कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा पितृदोष शांति के लिए यज्ञ, 4 बजे से सांस्कृतिक व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि अपने-अपने क्षेत्र में व...