औरैया, जनवरी 13 -- औरैया, संवाददाता। औरैया में विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के लिए 18 जनवरी 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान नए मतदाता अपने आवश्यक फॉर्म (फॉर्म-6, 7, 8) भरकर आवेदन कर सकते हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपने-अपने बीएलओ को निर्देश दें कि अभियान में पूरी सक्रियता से हिस्सा लें। ताकि मतदाता नामावली पारदर्शी और त्रुटि रहित रहे। अभियान में 01 जनवरी 2026 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा भी शामिल होंगे। उन्हें भी फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराने का मौका मिलेगा। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.