हरदोई, जनवरी 14 -- हरदोई। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में गड़बड़ियों को सुधारने के लिए किए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अब मिशन मोड में बूथों पर मतदाता सूची के आलेख पढ़े जाने का कार्यक्रम चलाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया जिम्मेदारों द्वारा 11 जनवरी को मतदाता सूची के आलेख को पढ़े जाने के कार्यक्रम को गंभीरता से न लिए जाने के बाद अब 18 जनवरी को नए सिरे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया पूर्व में 11 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में कई कमियां सामने आईं। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का अपेक्षित प्रचार-प्रसार नहीं हो सका, कई बूथ लेवल अधिकारी समय से अपने बूथों पर नहीं पहुंचे तथा जनप्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर अपेक्षित सहयोग भी नहीं मिला। इन कमियों को ध्या...