देवरिया, अप्रैल 19 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। कड़ी धूप व गर्मी के बीच गुरुवार की दोपहर बाद आई आंधी के बाद मौसम का पारा लुढ़क गया है। वहीं शुक्रवार की भोर में हुई हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पूरे दिन हवा चलती रही व मौसम सामान्य रहा कभी धूप कभी छांव होती रही। वहीं तेज आंधी के चलते बघौचघाट उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई थी। लगभग 18 घंटे बाद गुरुवार की सुबह 8 बजे विद्युत आपूर्ति सामान्य हुई तब लोगों को राहत मिली। लगभग एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के बाद एक बार फिर गुरुवार की दोपहर बाद आई तेज आंधी व रात को हुई बरसात के चलते तापमान में गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली ह। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग 3 बजे अचानक आई तेज आंधी के चलते विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट को पूरना छापर से आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर तेज आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.