गुमला, अगस्त 4 -- गुमला। श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर पूजा समिति की आम बैठक 18 अगस्त को शाम सात बजे दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में पूजा समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार गोयल व सचिव रमेश कुमार चीनी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए नगर के सभी सनातन धर्मावलंबियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।बैठक में श्रीबड़ा दुर्गा मंदिर के संभावित पुनर्निर्माण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जो नगर के सनातनियों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। साथ ही समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा गत वर्ष का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया जाएगा। सचिव ने बताया कि आगामी माह से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। जिसे भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाने की तैयारी को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही नए सत्र के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.