गुमला, जून 18 -- गुमला। झारखंड नवनिर्माण दल की केंद्रीय समिति की बैठक 18 जून को गुमला में आयोजित की जाएगी। यह बैठक राज्य भर से पार्टी के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में होगी। बैठक में मुख्य रूप से बीते नौ जून को आयोजित राजभवन मार्च की समीक्षा की जाएगी। साथ ही सांगठनिक विस्तार,मजबूती तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। बैठक में झारखंड के सभी प्रमंडलों के प्रभारी एवं केंद्रीय स्तर के प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया है।यह जानकारी झारखंड नवनिर्माण दल मजदूर यूनियन, गुमला जिला के प्रभारी शंकर उरांव ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.