देवरिया, अक्टूबर 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि 18 अक्टूबर को पथरदेवा के आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पर धूमधाम से मनाई जाएगी। इसमें 17 अक्टूबर को प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और 18 अक्टूबर को भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पथरदेवा में हर वर्ष अपने चाचा रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाते हैं। इस बार पुण्यतिथि पर केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके मद्देनजर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को कार्यकम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.