बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं, संवाददाता। बिरूआबाड़ी मंदिर से 18 जनवरी को कछला तक निकलने वाली सनातन हिंदू एकता पद यात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। संपर्क अभियान के तहत जगह-जगह लोगों को यात्रा से जोड़ा जा रहा है। बैठकों के माध्यम से सनातनियों को सनातन धर्म के विषय में बताया जा रहा है। सिविल लाइन क्षेत्र में यात्रा प्रमुख भागवत प्रवक्ता आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण दद्दा ने कहा कि भारत की धरती पर जिस हिंदू ने माता के गर्भ से जन्म लिया है वह चाहें जिस समाज का हो पहले सनातनी है। आज हिंदुओं को अलग करने उनको जातिवाद में बांटकर विद्रोह फैलाने का काम वही कर रहे हैं जिन्हें निजी राजनैतिक लाभ की लालसा है। ऐसे लोगों का कोई ईमान नहीं होता है। यात्रा प्रमुख ने बताया कि यात्रा की सफलता के लिए जिले भर में हिंदुओं को जगाने का कार्य जारी है। दिनेश चंद...