भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बरारी श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह विगत तीन माह से बंद पड़ा हुआ है। इसके पीछे का कारण तकनीकी समस्या और इसकी मशीनों का खराब होना बताया जा रहा है। इधर नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में इस मुद्दे के उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। अब नगर निगम की ओर से विद्युत शवदाह गृह को ठीक कराने को लेकर टेंडर निकाला गया है। जिसमें विद्युत शवदाह गृह में आई तकनीकी परेशानी को ठीक कर उसे फिलहाल शुरू करना है। टेंडर को भरने की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। वहीं टेंडर 18 फरवरी को खोला जाएगा। नगर निगम के योजना शाखा के अनुसार फिलहाल विद्युत शवदाह गृह को ठीक कराया जा रहा है। इसके बाद एक समयावधि तय कर इसके रखरखाव और संचालन के लिए भी टेंडर निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.