पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत 18 दिसंबर को केनगर प्रखंड के काझा कोसी परियोजना परिसर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर केनगर प्रखंड के प्रखंड परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार मेहता तथा रोजगार प्रबंधक रौशन प्रकाश ने दो कौशल प्रचार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह प्रचार रथ दो दिनों तक प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में घूमकर रोजगार मेला के आयोजन के बारे में प्रचार करेगा। इस अवसर पर बीपीएम दिलीप कुमार मेहता ने बताया कि इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में राष्ट्रीय स्तर की 15 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियाँ भाग ले रही हैं जो पांचवीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियों को उनके हुनर के मुताबिक़ रोजगार मुहैया करायेगी। रोजगार मेला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.