हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने टोंडरपुर विकास खंड की चठिया ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन व विकास कार्यों की जानकारी ली। ग्रामीणों के शिकायती पत्र लेकर उनको समाधान का आश्वासन दिया। चठिया जूनियर स्कूल में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने पहुंचते ही विद्यालय परिसर में खेलते बच्चों और उनके शिक्षकों को पास बुलाया। सवाल लगवाए। स्पेलिंग सुनी। सवाल हल करने वाले बच्चों को बिस्कुट व टॉफी देकर उत्साह बढ़ाया। एक बच्चे से 18 का पहाड़ा पूछा तो अटकने पर शिक्षकों को फटकार लगा शिक्षा का स्तर सुधारने की चेतावनी दी। विद्यालय में बनाए जा रहे हॉट कुक्ड खाने को चखा और सकी गुणवत्ता पर संतोष जताया। शिक्षकों को कमजोर बच्चों को अलग से क्लॉस लगा कर पढ़ाने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण मे...