गिरडीह, जनवरी 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बागोडीह में 18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया अनुमंडल कार्यालय भवन बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस भवन के चालू होने से क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में बड़ी राहत मिलेगी। भवन का औपचारिक उद्घाटन 31 जनवरी तक होने की संभावना जताई जा रही है। नव-निर्मित अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद निपटारा, दाखिल-खारिज, विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र निर्गत करने समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सरिया एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। औपचारिक हस्तांतरण की प्रक्रिया शेष है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया ज...