गाज़ियाबाद, फरवरी 26 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन में बंधा रोड से नूरनगर को जोड़ने वाली नई सड़क के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। किसानों की मांग पर 18 मीटर और 24 मीटर चौड़ी सड़क के लिए पिलरिंग कर चिह्निकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जीडीए की भू-अर्जन और अभियंत्रण अनुभाग की संयुक्त टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। टोटल स्टेशन सर्वे द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर सजरा से मिलान का कार्य किया जा रहा है। इससे यह स्पष्ट होगा कि सड़क निर्माण के लिए कौन सी भूमि किसानों से आपसी सहमति से क्रय करनी है। किसानों के अनुरोध पर पिलरिंग कर भूमि क्रय की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आपसी सहमति से बैनामा कराने की योजना बनाई गई है। पिलरिंग के माध्यम से किए गए चिह्निकरण से किसानों को भी स्पष्ट जानकारी मिलेगी, जिससे भविष्य में किसी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.