नवादा, जनवरी 10 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा जिले के कादिरगंज में सकरी नदी से अवैध बालू खनन, परिवहन व भंडारण के मामले में खनन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गयी है। कादिरगंज के 18 अवैध खननकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जबकि इन पर सरकारी राजस्व की चोरी के आरोप में 53 लाख 35 हजार 250 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। कादिरगंज थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में अवैध खननकर्ताओं पर आरोप है कि इनके द्वारा नदी में चार जगहों पर अवैध रूप से खुदाई कर 97 हजार 400 घन फीट गहराई कर बालू की चोरी की गयी। ब्लॉक नंबर-07 सुल्तानपुर/बिशुनपुर बालू घाट के बंदोबस्तधारी मेसर्स सियाराम कंस्ट्रक्शन द्वारा विभाग में 15 दिसम्बर 2025 को की गयी शिकायत के आलोक में जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन के निर्देश पर खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा के नेतृत्व मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.