देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। फुकुओका जापान में हुई 18वीं एशियन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में महिलाओं की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री में भारत ने टीम चैंपियनशिप में 35 पॉइंट के साथ ब्रांज मेडल जीता। स्पोर्ट्स एक्सीलेंस उत्तराखंड की कुमारी सोनिया ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवरऑल पांचवा स्थान व भारतीय महिलाओं में पहला स्थान प्राप्त किया। हरिद्वार निवासी कुमारी सोनिया ने अंतरराष्ट्रीय पदक प्राप्त करने की शुरुआत की। सोनिया महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वरिष्ठ प्रशिक्षक लोकेश कुमार से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...